Newsमप्र छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

सिरोल पहाड़ी पर सिटी फॉरेस्ट में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृहद वृक्षारोपण 

ग्वालियर शहर के भीतर सिरोल पहाड़ी पर विकसित किए जा रहे सिटी फॉरेस्ट परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर स्कूली विद्यार्थियों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने बड़े पैमाने पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। कलेक्टर की पहल पर जिला प्रशासन, वन व स्कूल शिक्षा विभाग, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं शहर के पर्यावरण प्रेमियों की भागीदारी से यह सिटी फॉरेस्ट विकसित किया जा रहा है।
विश्व पर्यावरण दिवस पर सिरोल पहाड़ी पर आयोजित हुए सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम में शहर के विद्यालयों के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने पर्यावरण पर केन्द्रित आकर्षक सुंदर व आकर्षक कलाकृतियाँ व चित्र उकेरकर मिशन लाईफ और पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर स्वयं सेवी संस्थाओं एवं विद्यार्थियों ने पक्षियों के लिये लगभग एक सैंकड़ा सकोरे वृक्षों पर लटकाए। साथ ही झाड़ू लगाकर परिसर को साफ-सुथरा किया।
कार्यक्रम में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण दीपक कुमार पाण्डेय, जीडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा, रामकृष्ण आश्रम के स्वामी सुदीप्तानंदजी, उप वन मंडलाधिकारी राजीव कौशल, अथ फाउण्डेश से डॉ. देनेव्द्र दांगी एवं जिला नोडल अधिकारी स्कूल शिक्षा विभाग आई ए जैदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आकाशवरणी ग्वालियर की उदघोषिका सुश्री स्मिता दुबे व सुश्री विजयलता पाराशर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *