NHM (MP) के पेपर लीक कराने वाले 2 आरोपी दिल्ली से पकड़े
पेपर लीक कराने वाले गिरोह के 10 सदस्यों को पुलिस ने पूर्व में ही पकड़ा जा चुका है

ग्वालियर पुलिस की एक एसआईटी का गठन किया गया था। उक्त गठित टीम द्वारा प्रकरण के 2 मुख्य आरोपी जो कि गिरोह के मुख्य सरगना भी थे, वह घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहे थे। ग्वालियार पुलिस की टीम द्वारा उनके छिपने के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी जो कि अपने ठिकाने लगातार बदल रहे थे, उनके द्वारा अपनी पहचान छिपाने व स्थान बदलने के लिए एक फॉर्चूनर गाड़ी भी खरीदी गई थी। उनके द्वारा घटना दिनांक से अभी तक कई राज्यों में अपने ठिकानों को बदला था, जिनका लगातार पुलिस टीम द्वारा पीछा किया जा रहा था।
5 राज्यों के 30 शहरों में दबिश
एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि मामले में मास्टरमाइंड पुष्कर पांडेय और राजीव राजन की तलाश में पुलिस की टीम 5 राज्यों के 30 शहरों में दबिश दे चुकी है। इन राज्यों में हरियाणा, यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान और दिल्ली शामिल हैं। इन शहरों में जयपुर, जोधपुर, भिवानी, अजमेर, मुंबई, नागपुर, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद समेत 30 शहर शामिल है।
ग्वालियर। नेषनल हेल्थ मिशन के तहत संविदा आधारित नर्सिंग स्टॉफ की भर्ती परीक्षा संपूर्ण मध्यप्रदेष में सुबह 10 से 12 और दोपहर 3 से 5 दो पालियों में होनी थी, जिसके संबंध में एडीजीपी डी.श्रीनिवास वर्मा, एवं एसपी अमित सांघी को इनपुट मिला था कि उक्त परीक्षा का पेपर लीक कर सॉल्व कराने वाला अन्तर्राज्यीय गिरोह ग्वालियर में सक्रिय है। उक्त सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा क्राईम ब्रांच ग्वालियर की टीम से सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही कराई जाकर उक्त गिरोह के 08 सदस्यों को गिरफ्तार कर पेपर आउट कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के उपरान्त नेशनल हेल्थ मिशन म.प्र. ने आज आयोजित संविदा आधारित नर्सिंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था।
पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम जो कि उक्त दोनों आरोपियों का लगातार पीछा कर रही थी। उसके द्वारा 9 मार्च 2023 को एनएचएम पेपर लीक के मुख्य आरोपियों को दिल्ली में रोहिणी क्षेत्र से पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पकड़े गये दोनों आरोपियों से पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि एनएचएम की नर्सिंग परीक्षा का पेपर लीक के तार एमईएल प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के सर्वर से जुड़ रहे है। पकड़े गये दोनों मुख्य आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। जिसमें पूछताछ पर नये तथ्य जो भी प्रकाश में आयेंगे उन पर कार्यवाही की जाएगी। उक्त दोनों आरोपियों में से एक आरोपी के विरूद्ध प्रयागराज यूपी में हत्या का प्रकरण भी दर्ज है जिसमें वह लगातार फरार बना हुआ है। उक्त हत्या के प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार किये जाने के संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस को भी सूचित किया जा रहा है।

