हमारी व हमारे परिवार की दिन रात चिंता करने वाला डॉ. नरोत्तम मिश्रा जैसा जनप्रतिनिधि नहीं मिल सकता-ओमप्रकाश बिजपुरिया
जम्मू कश्मीर. प्रतिवर्ष की भांति हम सभी दतियावासी मां वैष्णोदेवी के चरणबदना करने के लिये आते हैं। मां से प्रार्थना करते हैं कि हम दतिया सौहार्दपूर्ण वातावरण, दतिया को महानगर की श्रेणी में लाये इसके लिये सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सब को मिलकर मां पीताम्बरा माई को नगरी को बेहतर से बेहतर बनाना है। यह उद्गार जम्मू कश्मरी के वैष्णोधाम में यात्रा को कैसे बेहतर बनाने के लिये बुलाई समीक्षा बैठक के अवसर मप्र के गृहमुंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतियावासियों को संबोधित करते हुए। इस मौके पर ओमप्रकाश बिजपुरिया ने कहा कि हमारी और हमारे परिवार के चिंता करने वाले डॉ. नरोत्तम मिश्रा के रूप में ऐसा जनप्रतिनिधि मिला है नही तो पहले हम देखने के लिये जाते थे कि हमारा विधायक कैसा लगता है ।
इस मौके पर दतियावासियों ने अपने अपने अनुभव शेयर किये और कहा कि हम को दतिया के लिये डॉ. नरोत्तम मिश्रा अच्छा जनप्रतिनिधि नहीं मिल सकता है रात 2 बजे भी हमारे फोन सुनते और समाधान करते है। किसी ने कहा हमारे परिवार की समस्याओं के निदान के लिये सदा तत्पर रहते हैं। एक शख्स ने कहा है कि वो दिन हम को याद है जब रात में 3 बजे उठकर गड्डों में से पानी भरते थे।

