7th Pay commission- केन्द्रीय कर्मचारियों को सरकार तोहफा देने की तैयारी में, जल्द हो सकता है ऐलान
नई दिल्ली. 7th Pay commission केन्द्रीय कर्मचारियों को सरकार होली से पूर्व बड़ा तोहफा दे सकती है। खबर है कि सरकार आने वाले 15 दिनों में केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते(DA) पर बड़ा फैसला ले सकती है। कर्मचारी अपने DA में बढ़ोत्तरी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि 1 मार्च को होने वाली कैबिनेट की बैठक में सरकार महंगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी का ऐलान कर सकती है। हालांकि अभी इस पर किसी भी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अगर सरकार DA में बढ़ोत्तरी का ऐलान करती है तो कर्मचारियों का जनवरी-फरवरी का एरियर भी मिलेगा।
लाखों कर्मचारियों को होगा लाभ
कर्मचारी संगठन 4प्रतिशत महंगाई भत्ता/DR हाइक की आस लगाये हैं। अगर ऐसा होता है तो उनका महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हो जायेगा औरे केन्द्रीय कर्मचारियों का वेतन में बम्पर बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। अगर सरकार होली से पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का फैसला लेती है तो फिर इसका लाभ लगभग 48 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों और 63 लाख पेंशनर्स को होगा। आपको बता दें कि केन्द्र सरकार द्वारा डीए/डीआर में वार्षिक जनवरी की शुरूआत से जुलाई माह के अंत तक बढ़ोत्तरी करने का नियम रहा है। हालांकि पिछले कुछ सालों में इसमें देरी देखने को मिली हैं।
सैलरी स्ट्रक्चर का हिस्सा होता है डीए
अधिकतम बेसिक-पे के हिसाब से देखा जाए, तो 56,000 रुपये के आधार पर महंगाई भत्ता 21,280 रुपये बनता हैं। अब इसमें चार फीसदी की बढ़ोत्तरी के हिसाब से देखा जाए, तो ये उछलकर 23,520 रुपये हो जाएगा. ऐसे में मिनिमम बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को हर महीने 720 रुपये और सालाना 8,640 रुपये का लाभ होगा. वहीं मैक्सिमम बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों के वेतन में हर महीने 2,240 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जो सालाना 26,880 रुपये होगी। महंगाई भत्ता (DA) सरकारी कर्मचारियों की सैलरी स्ट्रक्चर का हिस्सा होता है. सरकार हर 6 महीने में DA में बदलाव करती हैं।
