LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

जून 2024 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे जेपी नड्डा

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (पीटीआई)

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के एक्सटेंशन पर मुहर लग गयी है। नड्डा का कार्यकाल अगले एक साल यानी जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है। आपको बता दें कि नड्डा को जून 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद 20 जनवरी 2020 को उन्हें पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया गया है।
नड्डा 20 जनवरी को खत्म हो रहा है। दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज अंतिम दिन है। आज बैठक मेुं सामाजिक आर्थिक प्रस्ताव पेश किया गया है। केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बताया है कि इस प्रस्ताव में पीएम नरेन्द्र मोदी की तारीफ की गयी है। प्रस्ताव में कहा गया है कि उनकी नीतियों की वजह से भारत दुनिया की 5 बड़ी इकोनॉमी में शामिल हो गया है। इसके बाद शाम 4 बजे पीएम नरेन्द्र मोदी तमाम पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की भाषण को मार्गदर्शन वक्तव्य कहा गया है। इसके बाद 2 दिन की यह बैठक खत्म हो जायेगी।

पीएम मोदी के साथ नड्डा का बेहतरीन तालमेल

बड़ी बात ये है कि जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी करीबी माने जाते हैं. दोनों ही नेताओं ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत में जमीन पर संगठन को मजबूत करने का काम किया है. कई मौकों पर साथ भी पार्टी के कई कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का काम किया है. ऐसे में उस बेहतर तालमेल को देखते हुए 2024 का रण भी जेपी नड्डा के नेतृत्व में लड़ने की तैयारी है. जेपी नड्डा ने तो उस बड़ी परीक्षा के लिए अभी से रूपरेखा तैयार कर ली है.

बीजेपी की कार्यकारिणी बैठक में क्या हुआ?

कल बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में जेपी नड्डा ने दो टूक कहा था कि पार्टी को इस साल सभी 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करनी होगी. वो जीत ही 2024 के लिए एक मजबूत पिच तैयार करेगी. वैसे उस मजबूत पिच के लिए कई कार्यकारिणी बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गई है. हमेशा की तरह बीजेपी का प्राइम फोकस इस बार भी बूथ मैनेजमेंट रहने वाला है. जमीन पर संगठन मजबूत हो, पार्टी की हर योजना का प्रचार हर घर तक हो, इसे लेकर ही मंथन हुआ है. बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने बताया कि कमजोर बूथ को मजबूत करने के क्रम में 72 हज़ार बूथों को चिन्हित किया गया था. पीएम के निर्देश पर जमीन पर जा स्थिति का जायजा भी लिया गया. अब वर्तमान में पार्टी 1 लाख तीस हजार बूथ तक पहुंच चुकी है. यानी कि लक्ष्य से आगे चल रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet holiganbet holiganbet pusulabet kingroyal kingroyal giriş matbet matbet giriş perabet perabet giriş betcio galabet betplay betzula holiganbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş casibom casibom giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş 1win betgit bahiscasino betgit teosbet palacebet betplay grandpashabet mercurecasino teosbet bungalov