सुरक्षाबलों के हमले में 3 नक्सली ढेर, 2 घायल
सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिले की सीमाई क्षेत्र में सुरक्षा बलों की ओर से नक्सलियों पर एयर स्ट्राइक किए जाने की खबर आ रही है। इस हमले में तीन नक्सली के मारे गिराने व दो नक्सलियों के घायल होने की सूचना है। नक्सलियों की ओर से भी सुरक्षाबलों के चापर पर गोलीबारी की कई, जिसमें कुछ जवान के घायल होने की सूचना है। अभी तक घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है पर सीआरपीएफ की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है फारवर्ड बेस कैम्प में जवानों को हेलीकाप्टर से शिफ्ट किए जाने के दौरान नक्सलियों ने गोलीबारी की है, जिसमें जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग खड़े हुए हैं। सभी जवान सुरक्षित हैं। फिलहाल क्षेत्र की सर्चिंग कर नक्सलियों को हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
सुरक्षा बलों के हमले में हिड़मा के मारे जाने की खबर
इधर पामेड़ क्षेत्र में हिड़मा की उपस्थिति की सटिक सूचना के आधार पर संयुक्त आपरेशन किया गया था। इस हमले में कुख्यात नक्सली नेता हिड़मा को मार गिराया गया है। हालांकि छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश या तेलांगना की पुलिस की ओर से इसकी आधकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
वर्जन
सुकमा जिले के अंतर्गत नक्सल विरोधी अभियान के संबंध में कुछ जानकारियां प्रसारित की जा रही है। वर्तमान स्थिति में सुरक्षा बल के सभी सदस्य सुरक्षित है। किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं है। इस विषय पर विस्तृत जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।
सुंदरराज पी, आइजी बस्तर

