ग्वालियर के नया बाजार में साड़ी की दुकान में लगी आग
ग्वालियर. नयाबाजार में साडियों के थोक बाजार में बड़ी साड़ी की दुकान श्रीअंबे साड़ी के शोरूम में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। आग को देखकर आसपास के लोगों ने फायरब्रिगेड को बुलाया और आग को काबू में किया। आग से पूरे बाजार में अफरा तफरी का माहौल बन गया था और आसपास की दुकानों में आग लगने की आशंका पैदा हो गई थी। लेकिन फायरब्रिगेड ने आग को काबू में कर लिया।
आग की वजह शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा
घटनाक्रम के मुताबिक नयाबाजार स्थति सबसे बड़े थोक बाजार में श्रीअंबे साडी की दुकान में बुधवार तड़के अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास के लोगों ने जब दुकान से धुंआ निकलते हुए देखा तो दुकान मालिक सहित फायरब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद मौके पर फायरब्रिगेड पहुंची और आग को काबू में किया। आग की वजह शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। साथ ही आग से दुकान में लाखों के सामान के नुकसान की आशंका भी है। आग की वजह से आसपास क्षेत्र में अफरातफरी मच गई थी। क्योंकि आसपास कपडे व साडियों की दुकाने हैं।

