दिल्ली पुलिस पर 100 अफ्रीकी नागरिकों की हिंसक भीड़ का हमला, चार नाइजीरियाई गिरफ्तार
नई दिल्ली. दिल्ली में काफी मात्रा में अफ्रीकी देशों के नागरिक रहते हैं। कई बार ये नशे के कारोबार समेत कई अन्य गतिविधियों में लिप्त भी पाए जा चुके हैं। दिल्ली पुलिस के अधिकारी शनिवार को अवैध रूप से भारत में रह रहे पांच नाइजीरिन की तलाश में नेब सराय के राजू पार्क इलाके में गए थे। जहां करीब 100 अफ्रीकी नागरिकों की हिंसक भीड़ ने दिल्ली पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन अफ्रीकी नागरिक पुलिस के कब्जे से भाग गए। जब पुलिस दोबारा नेब सराय के राजू पार्क गई तो पुलिस टीम पर फिर से अफ्रीकी नागरिकों ने हमला कर दिया। बावजूद इसके दिल्ली पुलिस बहादुरी से इसका सामना करते हुए पांच को पकड़ने में सफल रही।
वीजा अवधि खत्म होने का आरोप
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) दक्षिण चंदन चौधरी ने बताया कि, नारकोटिक्स सेल की एक टीम शनिवार को विदेशी नागरिकों के देश से बाहर रहने की कार्यवाही के लिए राजू पार्क गई थी। दोपहर करीब ढाई बजे टीम ने तीन अफ्रीकी नागरिकों को पकड़ा, जिनके वीजा की अवधि खत्म हो चुकी थी।
पुलिस हिरासत से भागा एक आरोपी पकड़ गया
चंदन चौधरी ने बताया कि, दिल्ली पुलिस टीम उन्हें पुलिस स्टेशन लाने की कोशिश कर रही थी, अचानक लगभग 100 अफ्रीकी नागरिक वहां एकत्र हो गए। और पुलिस टीम को काम करने में बाधा पहुंचाने लगे। इस बीच हिरासत में लिए गए दो अफ्रीकी नागरिक भागने में सफल रहे। बाद में, एक फिलिप (22 वर्ष) को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।

