Latestराज्यराष्ट्रीय

मप्र विश्वविद्यालयीन कर्मचारी महासंघ के चुनाव में राकेश अध्यक्ष व लाखन बने महासचिव

ग्वालियर. जीवाजी यूनिवर्सिटी में मप्र विश्वविद्यालय (गैर शिक्षक) कर्मचारी महासंघ के चुनाव हुए। इसमें प्रदेश भर की यूनिवर्सिटी से आए कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने मतदान किया। चुनाव रिजल्ट राज में घोषित किए गए इसमें जेयू के राकेश सिंह गुर्जर को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। गुर्जर को 60 मन मिले वहीं इनके प्रतिद्वंद्वी बुद्धसेन पटेल को 16 मत ही प्राप्त हो पाए। इसके अलावा जेयू के राजेश नायक कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए, अरविंद भदौरियां को कार्यकारिणी सदस्य चुनाव गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष चैन सिंह यादव, प्रेम प्रकाश प्ररोहित और अशोक कामद को चुना गया है।

संयुक्त सचिव इंद्रकुमार परोधा और राजेश ठाकुर होंगे। महासचिव पद पर लखन सिंह परमार को चुना गया है। चुनाव से पहले महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई इसमें अंबेडकर यूनिवर्सिटी मऊ और छत्रसाल यूनिवर्सिटी छतरपुर को महासंघ में शामिल किया गया। चुनाव के बाद महासंघ के अध्यक्ष राकेश सिंह गुर्जर का कहना है कि नए कार्यकाल में भी वह कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर काम करेंगे इसके साथ ही कर्मचारियों को भी संदेश दिया जाएगा कि वह छात्रहित में काम करें।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *