Latestराज्यराष्ट्रीय

IAS केसरी और पाण्डेय मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नियुक्त

भोपाल. राज्य शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आईसीपी केसरी और मुंबई के अजय कुमार पाण्डेय को मुख्यमंत्री का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है। केसरी व पाण्डेय का कार्यकाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल तक रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने दोनों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केसरी और पाण्डेय की नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इन दोनों को चुनावी साल में मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिछले कार्यकाल में एक प्रमुख सचिव यह जिम्मेदारी संभालते रहे हैं। इस बार अब तक ऐसी कोई नियुक्ति नहीं की गई थी।

मुख्यमंत्री ने दो जनवरी को बुलाई अधिकारियों की बैठक
नववर्ष के शुभारंभ के साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने मंत्रियों और अधिकारियों को मिशन 2023 के तहत आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का रोडमैप सौंपेंगे। इसके लिए दो जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री आवास पर बैठक बुलाई गई है, जिसमें राजधानी में उपस्थित सभी कैबिनेट और राज्यमंत्री शामिल होंगे, जबकि राजधानी से बाहर के मंत्री, सभी संभाग आयुक्त, कलेक्टर, पुलिस महानिरीक्षक (रेंज), पुलिस आयुक्त और सभी पुलिस अधीक्षक वर्चुअल शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *