Latestराज्यराष्ट्रीय

सीएम ने निवाड़ी कलेक्टर को हटाया, ओरछा तहसीलदार पर भी लिया एक्शन

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ‘सस्पेंड ऑन द स्पॉट’ अभियान जारी है। निवाड़ी में उन्होंने मंच से ही कलेक्टर और ओरछा के तहसीलदार को हटाने का ऐलान किया। सीएम शिवराज ने इस दौरान डिंडौरी कलेक्टर की तारीफों के पुल बांध दिए। सीएम शिवराज सिंह बुधवार को गढ़कुंडार महोत्सव में शामिल होने निवाड़ी आए थे। यहां मंच से ही उन्होंने निवाड़ी जिला कलेक्टर तरुण भटनागर और ओरछा तहसीलदार संदीप शर्मा को हटाने के निर्देश दिए। सीएम ने मंच से कहा- एक डिंडौरी के कलेक्टर हैं विकास मिश्रा। वे दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन निवाड़ी जिले के कलेक्टर ने अपेक्षाओं को पूरा नहीं किया है। कई तरह की शिकायत मिली है। मैं तत्काल प्रभाव से कलेक्टर को हटाता हूं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि निवाड़ी जिला मुझे प्राणों से प्यारा है। यहां की जनता से मुझे गंभीर शिकायतें मिली हैं। मैं किसी का अपमान नहीं करता हूं, जो शासकीय कर्मचारी अच्छा काम करते हैं, मैं उसका स्वागत सत्कार करता हूं।

निवाड़ी जिले में हुई जमीनों की गड़बड़
सीएम शिवराज ने कहा- जमीनों की गड़बड़ की शिकायतें मिली हैं। अफसरों के खिलाफ शासकीय भूमि के क्रय-विक्रय में हेरफेर की शिकायत मिली थी। इसलिए कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की है। इस दौरान जमीन से जुड़े मामले की जांच के निर्देश भी दिए हैं।

डिंडौरी कलेक्टर विकास मिश्रा की तारीफ
सीएम शिवराज ने जिन डिंडौरी कलेक्टर विकास मिश्रा की मंच से तारीफ की, वे वर्किंग स्टाइल की वजह से लगातार चर्चाओं में हैं। 9 नवंबर को डिंडौरी में उन्होंने बतौर कलेक्टर कामकाज संभाला था। इसके बाद से ही वे लगातार लोगों से संवाद कर रहे हैं। कभी वे एक हितग्राही महिला के हाथ में मोबाइल नंबर लिखकर कहते हैं कि यदि योजनाओं का लाभ नहीं मिले तो मुझे कॉल कर बताना। मैं भी गांव में आकर जानकारी लूंगा। तो कभी गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं से कहते देखे गए कि रविवार को सब कबड्डी मैच खेलेंगे, मैं भी आऊंगा। हाल ही में उन्होंने केबीसी की तर्ज पर एक कंटेस्ट का आयोजन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *