ग्वालियर के ग्रामीण इलाके में बन रही है जहरीली शराब, लाखों रूपयों का सामान जब्त
ग्वालियर. अभी पूरे मध्यप्रदेश में सरकार को लेकर बहस छिड़ी हुई है। बिहार में जहरीली शराब से 80 से अधिक लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार भी अलर्ट है। इसीक्रम में ग्वालियर की आबकारी पुलिस ने भितरबार में कंजरों के 3 डेरों पर जहरीली शराब नाने वालों पर कार्यवाही की है। अचानक दी गयी दविश में आबकारी पुलिस ने मौके से लाखों रूपये की कच्ची शराब सामग्री, गुड लहान नष्ट कराया है। हर बार की तरह आबकारी को देख आरोपी भाग गये सिर्फ कच्ची शराब व उसे बनाने की सामग्री ही हाथ आयी है। आबकारी टीम ने तीनों अलग-अलग मामलों में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर के भितरवार में तीन स्थान गोहिंदा, गोलपुरा और चकमियांपुर में शराब माफियाओं के द्वारा कंजरो के डेरों पर अवैध जहरीली शराब तैयार की जा रही है। यह शराब काफी मात्रा में बनाई जा रही है। इसे नए साल के जश्न में डबरा-भितरवार के देहात इलाकों में ठिकाने लगाया जाना है। इस सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने डबरा और भितरवार की आबकारी टीम को साथ लेकर गोहिंदा, गोलपुरा, चकमियांपुर के अड्डों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की, लेकिन इस दौरान आबकारी विभाग की टीम को आता देख जहरीली शराब को तैयार कर रहे हैं लोग वहां से भाग निकले। टीम को देखकर भाग रहे लोगों का टीम ने पीछा भी किया लेकिन आरोपी जंगल में कूदकर भाग निकलने।
आबकारी पुलिस बोली
आबकारी विभाग के एसआई मनीष द्विवेदी ने बताया कि आबकारी विभाग के द्वारा अवैघ जहरीली शराब बनाने वाले माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। आबकारी टीम ने भितरवार के अलग-अलग 3 स्थानों पर बने कंजरों के डेरो पर छापामार कार्यवाही की है। यह छापा मार कार्यवाही गोहिंदा, गोलपुरा और चकमियापुर में करते हुए लाखों रूपये की कच्ची शराब व शराब बनाने की सामग्री जब्त की है।

