Latestराज्यराष्ट्रीय

BJP नेताओं ने की हाथापाई, जिला उपाध्यक्ष को जड़ा थप्पड़

पन्ना. प्रदेश के पन्ना जिले में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाजपा की दो महिला नेताओं में विवाद हो गया। कुर्सी पर बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गया। महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष को थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान मंच पर मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने पन्ना के तलैया फील्ड में 25वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन करवाया। इसका समापन 22 दिसंबर को हुआ। इसमें वीडी शर्मा के साथ प्रदेश के 6 मंत्री और भाजपा के कई नेता पहुंचे। यहां वीडी शर्मा के जाने के करीब 10 मिनट बाद मंच पर महिला मोर्चा की 12 से ज्यादा पदाधिकारी बैठी थीं।

बहस के बाद आपा खो बैठी चंद्रप्रभा तिवारी
इसमें महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य एवं पन्ना के वार्ड 22 से पूर्व पार्षद चंद्रप्रभा तिवारी और जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नीलम चौबे के बीच कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। दोनों महिला नेताओं में कुछ देर बहस हुई। इसके बाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि चंद्रप्रभा तिवारी ने कुर्सी से उठकर हजारों दर्शकों के सामने नीलम चौबे के पास जाकर थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद वहां पर मौजूद चंद्रप्रभा तिवारी के पति ने बीच बचाव किया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। यह रविवार को सामने आया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर लोग भाजपा के अनुशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet betsat betsat pashagaming pashagaming