LatestNewsराजनीतिराज्य

भोपाल में टुकड़े-टुकड़े गैंग का असर, जय सियाराम से काम नहीं चलेगा-कैलाश विजयवर्गीय

भोपाल. मप्र की राजधानी भोपाल में पूर्व विधायक धु्रवनारायण सिंह के आयोजित नवदुर्गा, गणेशोत्सव और रावणदहन समितियों के सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भोपाल एक ऐसा शहर है। जहां राजधानी होने के बाद भी देश में जो टुकडे-टुकड़े गैंग हैं। उसका प्रभाव दिखाई देने लगा है। कैलाश विजयवर्गीय ने भोपालवासियों से कहा है कि ऐसी समितियों का प्रचार होना जरूरी है। अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ना चाहिये। धर्म और संस्कृति का प्रचार होना चाहिये।
 जब कैलाश ने सुनाया किस्सा
मंच से संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने एक किस्सा सुनाया। जिसकी चर्चा अब राजनीतिक गलियारों में होने लगी है। उन्होंने कहा है कि भोपाल में जब हम युवा मोर्चा में थे, तो कर्फ्यू वाली माता मंदिर के पास प्रदर्शन हुआ था। पुलिस ने हम पर लाठीचार्ज किया। तब अर्जुनसिंह की प्रदेश में सरकार थी। लाठीचार्ज से हम जिस बस्ती में भागे थे। वहां लोगों ने हमारे साथियों को मारा तो हमें इन्हें चिन्हित करने की जरूरत है।
हिन्दुओं को मूर्ख समझता है वो
वहीं कार्यक्रम के बीच पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह ने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का नाम लिये बगैर कहा है िकवह हिन्दुओं को मूर्ख और मुसलमानों को अपना गुलाम समझता है। ध्रुवनारायण ने कहा है कि ज बवह एमपी नगर से निकलता है तो कट्टर बन जाता ह ैवह कहता है कि वह भारत माता की जय नहीं बोलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet betsat betsat pashagaming pashagaming