अवैध कालोनियों पर प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई, चला बुलडोजर

ग्वालियर. प्रशासन ने अवैध कालोनियों पर कार्रवाई शुरू की है। शुक्रवार दोपहर को पुरानी छावनी क्षेत्र में बन रही अवैध कालोनियों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। इससे अवैध कालोनी बनाने वाले कोलोनाइजरों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन की टीम ने कालोनियों में बने इंफ्रास्ट्रक्चर को तोड़ना शुरू किया है। प्रशासन ने पहले ही अवैध कालोनियां चिन्हत कर ली थी। हालांकि पहले कार्रवाई से पीछे हट रहा था। लेकिन शुक्रवार को कार्रवाई शुरू कर दी है। पुरानी छावनी इलाके में नगर निगम ने सर्वे क्रमांक 735, 748 पर शिवप्रताप राजावत व उनके पार्टनरों द्वारा बनाई जा रही अवैध कालोनी के साथ ही लक्ष्मी बिंदल और रचना राठौर की मालनपुर में सर्वे क्रमांक 538/1 पर बनाई जा रही कालोनी को चिह्नित किया है। इसके अलावा मालनपुर में आशीष कुमार सोनी, ऊषा देवी तोमर, कमलेश आदि, मालनपुर में ही बैकुंठी, गोपाल, दयानंद,विनोद, राकेश आदि, गंगापुर में नरेंद्र सिंह, राहुल जाटव आदि और पुरानी छावनी में पलविंदर सिंह व लखविंदर सिंह द्वारा शासकीय भूमि पर काटी जा रही अवैध कालोनी पर कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई से बच रहे थे अधिकारी
इस मामले में निगम के अधिकारी कार्रवाई करने से बच रहे थे। पहले वे अवैध कालोनियां न मिलने का बहाना बना रहे थे। सात दिन का समय बीतने के बाद भी निगम के भवन अधिकारी राजीव सोनी और क्षेत्रीय अधिकारी अमित साहू को ये कालोनियां मिल नहीं रही थीं। इस लापरवाही का राजफाश करने के बाद अवैध कालोनियों की शिकायत करने वाले अबोध सिंह तोमर ने इन अधिकारियों को फोन कर अवैध कालोनियां दिखाने का प्रस्ताव दिया था। इस पर क्षेत्रीय अधिकारी का कहना था कि उन्हें सभी अवैध कालोनियों की जानकारी है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *