बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में छात्र घायल, मुरैना की दूसरी बड़ी घटना
मुरैना. 20 अक्टूबर का दिन एमपी के मुरैना के लिये घटनाओं से भरा दिन रहा है। यहां पटाखा गोदाम में विस्फोट के बाद स्कूल बस और ट्रक के बीच टक्कर का मामला सामने आया है। ऐसा बताया जा रहा है। इस घटना में 6 से अधिक बच्चे घायल हो गये हैं। वहीं बस ड्रायवर की हालत गंभीर है। सभी को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती
घटना सराय छोला थाना क्षेत्र के पिपरई गांव के पास की है। बच्चों को लेकर भीमराव अंबेडकर स्कूल की बस जा रही थी। तभी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर घटनास्थल पर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद बच्चों और घायल बस चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस आरोप ट्रक चालक की तलाश कर रही हैं।

