पीएम मोदी पहुंचे कराहल, कार्यक्रम में एक महिला ने हंगामा कर दिया
श्योपुर. कूनों नेशनल पार्क में चीतों को छोडऩे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कराहल पहुंच गए हैं, वे यहां आयोजित स्व सहायता समूह सम्मेलन में महिलाओं को संबोधित कर उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर लगातार बढ़ते रहने के लिए प्रेरित करेंगे, कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी पहुंचे हैं। पीएम मोदी के कार्यक्रम में एक महिला ने हंगामा कर दिया, वह अपने साथ कई सारे दस्तावेज लेकर आई थी, वह पीएम से मिलने की जिद करने लगी, पर उसे पुलिस वालों ने समझाकर मामला शांत किया।
पीएम मोदी ने बोले ये चीतें आपके यहां आने का सरकार ने क्यों निर्णय लिया है, ये चीतों आपके सुपूर्द इसलिए किया है, क्योंकि आप पर हमारा भरोसा है, आप मुसीबत झेलेंगे, लेकिन चीते पर मुसीबत नहीं आने देंगे, ये मेरा विश्वास है, मैं आज आपको 8 चीतों की जिम्मेदारी को सौंपने आया हूं, मध्यप्रदेश के लोगों ने कभी मेरे भरोसे पर आंच नहीं आने दी है। पीएम मोदी बोले-हर घर में तिरंगा फहरा, इसमें आप सभी स्व सहायता समूह ने बड़ा काम किया, आपके द्वारा बनाए तिरंगे ने राष्ट्रीय गौरव के क्षण को चार चांद लगा दिए। आपने कोरोना काल में बहुत बड़ी मात्रा में मास्क बनाएं, पीपीई किट बनाए, आपने हर चुनौती से देश में नया विस्तार पैदा कर नारी शक्ति का मिसाल पेश की, स्व सहायता समूह राष्ट्र सहायता समूह बन गए
भारत माता के जयकारे लगवाकर पीएम मोदी ने महिलाओं को संबोधित करना शुरू किया। बोले स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को प्रणाम, देश की माता बहनें, बेटियां मेरा सबसे बड़ा रक्षा कवच है, शक्ति का स्रोत है, आज विश्वकर्मा पूजा भी हो रही है, इस अवसर पर इतना बड़ा सम्मेलन अपने आप में एक बहुत बड़ी विशेषता के रूप में देखता हूं, मैं आप सभी को बधाई देता हूं। मैं एक सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं आज इस मैदान से हम पूरे विश्व को एक संदेश देना चाहते हैं, आज जब 8 चीतें 75 साल के बाद हमारी देश की धरती पर लौट आएं हैं, हमारे बहुत बड़े मेहमान आएं है, इनके सम्मान में एक काम करोगे, हम सभी अपनी जगह पर खड़े होकर तालियों से स्वागत करें।
आयुष्मान योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, शौचालय, सेनेटरी पेड, सुकन्या समृद्धि योजना, जन धन बैंक खाते के बारे में बताते हुए कहा कि कोरोना काल में सहायता सीधे खाते में ट्रांसफर किए, आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाला घर सीधे महिलाओं के नाम पर देते हैं। एक जिला एक उत्पाद अभियान के संबंध में मुझे कुछ उत्पाद को देखने को मिला, ग्रामीण बहनों द्वारा बनाए गए ये उत्पाद पूरे देश के लिए अनमोल हैं, यहां मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार बाजार में पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास कर रही हैं।

