LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

सोनिया गांधी की मां निधन

इटली. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनियां गांधी की मां का निधन हो गया है। कांग्रेस के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने ट्विट कर यह जानकारी दी है। जयराम रमेश ने ट्वीट किया-सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का शनिवार को 27 अगस्त 2022 को इटली में उनके घर पर निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 28 अगस्त को किया गया।

अपनी मां से मिलने गई थीं सोनिया गांधी 
सोनिया गांधी पिछले हफ्ते अपनी मां से मिलने के लिए गई थीं। यह यात्रा मेडिकल जांच के लिए उनकी विदेश यात्रा का हिस्सा था, जहां उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ गए थे।राहुल और प्रियंका पिछले कुछ सालों में कई बार अपनी नानी से मिलने गए थे। 2020 में जब राहुल गांधी को उनकी लगातार विदेश यात्राओं पर कुछ आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, तो पार्टी ने कहा था कि वह एक बीमार रिश्तेदार से मिलने के लिए इटली की निजी यात्रा पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *