Panjab के चर्च में लगी यीशू की मूर्ति को तोड़ा, यीशू के सिर का ले गये, पादरी की कार में लगाई आग, घटना CCTV में कैद
PANJAB . तरनतारन शहर में एक चर्च में तोड़फोड़ किये जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार की रात 12.30 बजे 4 आरोपी चर्च में प्रवेश किया। सीसीटीवी में 2 आरोपी दिखाई दिये। जिन्होंने चर्च के बाहर लगी भगवान यीशू और मां मरियम की मूर्ति का सिर तोड़ दिया। पादरी की कार में भी आग लगा दी। इलाके में तनाव है। 3 दिन पहले जंडियाल के पास गांव में ईसाइयों व निहंगों के बीच झड़प हो गयी।
CCTV में कैद हुई घटना
जो चार लोग चर्च में प्रवेश किये थे। उन्होंने गार्ड के सिर पर पिस्तौल रख उसकी बाजू को बांध दिया। चर्च मेंबनी पहली मंजिल पर माता मरियम ओर भगवान यीशू की मूर्ति को तोड़ दिया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। आरोपियों ने मूर्ति का सिर अलग कर दिया और उसके उठा कर साथ ले गये। जाते वक्त आरोपी चर्च के अंदर खड़ी कार को भी आग के हवाले कर गये ।
ईसाइयों ने विरोध में सड़क जाम की
ईसाई धर्म के लोगों ने बुधवार सुबह पट्टी-खेमकरण राज्य मार्ग को बंद कर दिया है। धरने पर बैठे ईसाई इंसाफ और आरोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची है और लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
ईसाइयों के कार्यक्रम में निहंगों ने की थी तोड़फोड़
रविवार को जंडियाला गुरु के गांव डडुआना में चल रहे ईसाई कार्यक्रम को निहंग सिखों ने रुकवा दिया था। निहंगों ने वहां तोड़फोड़ भी की थी। पुलिस ने इस घटना के बाद 150 निहंग सिखों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
