EOW का छापा-ARTO के छापे में 6 बंगले, 16 लाख नगद कैश, करोड़ों की मिली संपत्ति, कार्यवाही जारी
जबलपुर. ARTO संतोष पाल के शताब्दीपुरम स्थित घर में देर रात EOW की टीम ने छापेमारी कार्यवाही की है। इस बीच एआरटीओ संतोष पाल और उनकी पत्नी की आय से 650 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति EOW के हाथों लगी है। जिसके कागजात और अन्य पहलुओं पर टीम जांच कर रही है। आज सुबह भी EOW की टीम ने संतोष पाल के कई संपत्ति की छानबीन शुरू की गयी है। आज टीम को 16 लाख रूपये नगद और सोने चांदी के ज्वेलरी मिली। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ को प्राप्त शिकायत का सत्यापन निरीक्षण स्वर्णजीत सिंह धामी से कराया गया था।

आलीशान महल 10 हजार वर्गफीट में बना है
एआरटीओ संतोषपाल के शताब्दीपुरम में स्थित 10 हजार वर्गफीट में बने आलीशान घर को देखकर EOW की टीम हैरान रह गयी। बेसमेंट वाली 3 मंजिला घर में सारा सामान लग्जरी था। घर में लिफ्ट से लेकर महंगी शराब रखने की लकड़ी का केस, गार्डन, स्वीमिंग पुल, झूमर समेत बेहद कीमती सामान से आलीशान घर बनाया गया है। जिसको देखकर EOW की टीम चकाचौंध हो गयी थी और वहीं आज ARTO को बैंक लॉकर खातों के बारे में भी खुलासा हो सकता है।
छापे के दौरान घर पर नहीं थी पत्नी!
जानकारी के मुताबिक EOW की कार्रवाई के दौरान ARTO संतोष पोल की पत्नी रेखा पाल घर में मौजूद नहीं थी। जिसके बाद टीम को आशंका है कि ARTO संतोष पाल के द्वारा जरूरी दस्तावेज व समान कहीं भेज कर छिपा दिया गया है। इन सभी बिंदुओं पर EOW की टीम सख्त पहरा देते हुए जांच करने में जुटी हुई है। सत्यापन में आये साक्ष्यों के आधार पर अपनी सेवा अवधि के दौरान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) संतोष पाल एवं उनकी पत्नि रेखा पाल, लिपिक, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, जबलपुर को वैध स्त्रोतों से प्राप्त आय की तुलना में उनके द्वारा किये गये व्यय एवं अर्जित संपत्ति 650 प्रतिशत होना पाया गया हैं। जिसके कारण अपराध को पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया गया हैं।
जांच में यह संपत्ति आई सामने
ग्वारीघाट में पीपी कॉलोनी में 1,247 वर्गफुट का आवासीय भवन।
शंकरशाह वार्ड में 1,150 वर्गफुट का आवासीय भवन।
शताब्दीपुरम एमआर 4 रोड में दो आवासीय भवन कुल 10 हजार वर्गफुट में।
कस्तूरबा गांधी वार्ड में 570 वर्गफुट का आवासीय भवन।
गढ़ाफाटक में 771 वर्गफुट का आवासीय भवन।
चरंगवा रोड स्थित ढीमरखेड़ा में फॉर्म हाउस 1.4 एकड़ में।
कार i 20 एमपी 20 सीबी 5455
स्कॉर्पियो एमपी 20 एचए 5653
पल्सर बाइक एमपी 20 एमएफ 2688
बुलेट एमपी 20 एमस जेड 5455

