LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

तिरंगा यात्रा -मॉर्निंग वॉकर ने जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में निकाली गयी तिरंगा यात्रा, हजारो छात्र-छात्रायें हुए शामिल

ग्वालियर. रविवार की सुबह जीवाजी विश्वविद्यालय में सैर करने वाले मॉर्निंग वॉकर ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत सुबह तिरंगा के साथ यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में भारत जिन्दाबाद, वंदे मातरम और भारत मां की जय के नारे लगाये गये है। शिवमंदिर से प्रारंभ होकर तिरंगा यात्रा में लगभग 100 मॉर्निंंग वॉकर ने भाग लेने के साथ -साथ शामिल हुए। रैली में संजय बनवारिया, संजय सक्सैना, सीपी चौबे, राजकुमार तिवारी, राजू कुकरेजा, सुनील रोहिरा, राजू शुक्ला, अजीत जैन, सत्येन्द्र तोमर, हिमेश दंडोतिया, ओएन शिवहरे, प्रो. शांतिदेव सिसोदिया, हनुमान मंदिर के पुजारी नवनीत शर्मा, गोविंद शुक्ला और महेश झा आदि लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा में किया सहयोग
शुक्रवार की सुबह सभी मॉर्निंग वॉकर ने आपस में बातचीत करके रविवार की सुबह तिरंगा यात्रा निकालने का फैसला किया और उसी वक्त सबकी जिम्मेदारी हो गयी थी। तिरंगा लाने की आरआई होतम सिंह यादव, तिरंग में उपयोग होने वाले डंडे की खेल विभाग शिवसिंह, स्वल्पाहार की संजय बनवारिया ने सहर्ष जिम्मेदारी ली इसे सभी ने बखूबी निभाया। इन सबके सहयोग से तिरंगा यात्रा सफल हो पाई।
तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्रायें भी हुई शामिल
रविवार की सुबह जब मॉर्निंग वॉकर तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे उस समय वंदे मातरम् और भारत माता की जय की गूंज रही आवाज जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में खेल रहे छा़त्र-छात्राओं की तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल हुए और समापन पर राष्ट्रीय गीत भी गाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *