महाराज बाड़े पर पेडस्ट्रियन जोन बनाने काम शुरू
ग्वालियर. शहर का हृदयस्थल महाराज बाड़े के चारों ओर पेडस्ट्रीयन जोन बनाने का कार्य गुरूवार को शुरू कर दिया गया है। ग्वालियर स्मार्ट सिटी डवलपमेंट कॉर्पोरेशन की टीम महाराज बाड़े पहुंची। यहां डाकघर की ओर जेसीबी की सहायता से सड़क की खुदाई शुरू की। अभी पायलट प्रोजेक्ट के तहत 1100 वर्गमीटर की सड़क के क्षेत्र को पेडस्ट्रियन जोन बनाने के लिये काम होगा। यह पूरा काम 5500 वर्गमीटर एरिया में किया जायेगा। स्मार्ट सिटी द्वारा शुरू किया गया। इसको लेकर दुकानदार विवाद करने पहुंच गये। हालांकि उनको समझाया गया है। ग्वालियर स्मार्ट सिटी डवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने एलएंडटी कंपनी को 300 करोड़ रूपये स्मार्ट रोड, पेडस्ट्रियन जोने और ओल्ड कलेक्ट्रेट में अंडरग्राउण्उ पार्किंग का काम दिया है। इसमें से पेडस्ट्रियन जोन पर 20 करोड़ रूपये की राशि खर्च की जायेगी।
महाराज बाड़े पर नहीं बैठ पायेंगे हॉकर्स
पिछले दिनों नगरनिगम ने कड़ी कार्यवाही कर महाराज बाड़े से अवैध हॉकर्स हटा दिये गयेथे। अब उन्होंने धीरे-धीरे फिर बैठना शुरू कर दिया है। यह काम उक्त स्थल पर ही होगा। इससे हॉकर्स नहीं बैठ सकेंगे।
सुभाष मार्केट से नजरबाग के बीच कार्य शुरू
पायलट प्रोजेक्ट के तहत काम नजरबाग की ओर से सुभाष मार्केट की ओर तक किया जायेगा । इसमें डाकघर की सीढि़यों के पास से पेडस्ट्रियन जोन बनाने की कार्यवाही चलेगी। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का ने बताया है कि 60 मीटर का एरिया कम है इसलिये यातायात बन्द करने की आवश्यकता नहीं है। बेरिकेडिंग कर काम चलता रहेगा।
बाड़े संवारने के लिये यह काम किये जायेंगे
5 मीटर का पेडस्ट्रीयन जोन और शेष सड़क रहेगी।
5 मीटर के एरिया में डामर की सड़क को हटाकर स्टोन लगाए जाएंगे।
रात्रि में महाराज बाड़ा की सुंदरता के लिए चारों तरफ लैंप लगेंगे।
वाहनों की एंट्री रोकने के प्रबंध किए जाएंगे।
पैदल घूमने वालों को बैठने के लिए जगह-जगह बेंच लगेंगी।

