Latestराज्यराष्ट्रीय

29 जुलाई को होगा जिलाध्यक्ष का चुनाव:दो चरणों में चुने जाएंगे जनपद अध्यक्ष

मुरैना. मुरैना में जिला व जनपद पंचायत सदस्यों का चुनाव किया जा चुका है। जिला पंचायत के सदस्य मिलकर अब जिलाध्यक्ष का चयन करेंगे। इसमें भाजपा व कांग्रेस दोनों अपने-अपने स्तर पर सदस्यों को अपने फेवर में करने में लगे हैं। 29 जुलाई को दोनों पार्टियों में से जिस पार्टी के सदस्यों की संख्या अधिक होगी, उसी का जिला पंचायत अध्यक्ष चुना जाएगा। ठीक यही स्थिति जनपदों की भी है। जनपदों में दो चरणों में अध्यक्ष पद का चुनाव किया जाएगा। पहले चरण में 27 जुलाई व दूसरे चरण में 28 जुलाई को को चुनाव किया जाएगा।

बता दें, कि जिला पंचायत के 20 सदस्यों में से जिलाध्यक्ष का चुनाव किया जाना है। इसमें भाजपा व कांग्रेस के समर्थन के अलावा कुछ ऐसे भी प्रत्याशी हैं जो किसी पार्टी विशेष से संबंधित नहीं हैं। ऐसे प्रत्याशियों को अपनी ओर मिलाने के लिए जी-तोड़ प्रयास में दोनों पार्टियों के प्रमुख लगे हैं। जिलाध्यक्ष पद के लिए भाजपा की तरफ से मधु मावई कंषाना व कांग्रेस की तरफ से ऊषा केपी कंषाना जी जान से लगे हैं। तीसरे विकल्प के रुप में वार्ड 15 से आरती गुर्जर का नाम भी चल रहा है जो कि भाजपा के खेमे से हैं।

जनपदों में निर्दलियों को मिलाने का चल रहा प्रयास
जिले की सभी जनपदों में निर्दलीय प्रत्याशियों को अपने साथ मिलाने की कोशिश में दोनो पार्टियां प्रमुख रुप से लगी हुई हैं। दिन-रात बैठकें चल रही हैं। कहीं होटलों में तो कहीं किसी के घर पर बैठकें चल रही हैं। सबसे खास बात यह है कि यह सब पर्दे के पीछे चल रहा है, खुलकर इस पर बोलने के लिए कोई जनप्रतिनिधि तैयार नहीं है और न ही किसी पार्टी विशेष का प्रमुख इस बात का दावा करता नजर आ रहा है कि उसकी पार्टी का ही जिलाध्यक्ष या जनपद अध्यक्ष बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *