Draupadi Murmu होंगी एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार
नई दिल्ली. Draupadi Murmu एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति चुनाव के लिये उम्मीदवार का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को NDA की ओर से प्रत्याशी बनाया गया है। इस चुनाव में विपक्ष ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है।
BJP प्रमुख ने किया ऐलान
भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने मुर्मू के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि पहली बार किसी महिला आदिवासी प्रत्याशी को वरीयता दी गई है। हम आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को NDA के उम्मीदवार के रूप में घोषित करते है।
देश को मिलने जा रहा पहला आदिवासी राष्ट्रपति
आपको बता दें कि पहला मौका है जब देश को आदिवासी राष्ट्रपति मिलने जा रही हैं. इससे पहले अब तक देश में कोई आदिवासी राष्ट्रपति नहीं रहा. इस लिहाज से मुर्मू आदिवासी और महिला, दोनों वर्ग में फिट बैठती है।