Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में बर्थ डे पार्टी में चली गोली, 2 बच्चे घायल

ग्वालियर. बेटी के जन्मदिन की खुशी में तीन राउंड की फायरिंग, पिता गिरफ्तार माधौगंज थाना के फर्श वाली गली में रहने वाले श्याम सोनी की बच्ची का बुधवार को जन्मदिन था। घर की छत पर बर्थ-डे पार्टी की तैयारी में पड़ोस के कई बच्चे जुटे थे। केक काटने के साथ की बर्थ-डे ब्यॉय के पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाली और एक-एक कर तीन राउंड फायरिंग की। बर्थ-डे पार्टी में आए दो बच्चों को गोली का छर्रा जा लगा। दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चों के घायल होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग जुट गए। परिजन बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपी के खिलाफ धारा 308 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गोली चलाने वाले श्याम सोनी को गिरफ्तार कर लिया और उनकी लाइसेंसी बंदूक को भी बरामद कर लिया।

पांचवीं क्लास में पढ़ते के दोनों बच्चे
हर्ष फायरिंग में 8 वर्षीय मोक्ष सेन पिता राजेश सेन और युवी कुशवाहा पिता संजय कुशवाहा घायल हुए हैं। दोनों बच्चे 5वीं क्लास में पढ़ते हैं। दोनों बच्चों के हाथ-पैर और सीने पर छर्रा लगा है। फिलहाल बच्चों की हालत स्थित बनी हुई है। घायल बच्चे के पिता ने बताया कि बच्चों के हाथ-पैर, कंधे और चेहरे पर छर्रा लगा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş