जम्मू कश्मीर में दो हाइब्रिड आतंकी धराए

जम्मू कश्मीर. सोमवार को जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने दो हाइब्रिड आतंकियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है । वहीं दूसरी ओर एक अन्य घटना में श्रीनगर एयरपोर्ट पर सेना के एक जवान के बैग से लाइव ग्रेनेड बरामद किया गया है। दोनों मामलों में पुलिस और सेना के जवान पूछताछ के साथ-साथ विशेष छानबीन में लगे हैं। आतंकियों की गिरफ्तारी के मामले में कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की संयुक्त टीम ने नौगाम इलाके से एक आतंकी को असलहे के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आतंकी की पहचान गडीहामा के यामीन भट के रूप में हुई है। वह लश्कर-ए-ताइबा का एक हाइब्रिड आतंकी है। उसके पास से एक पिस्तौल, दो ग्रेनेड और पिस्टल की 51 गोलियां जब्त की गई है।

पकड़े गए लश्कर-ए-ताइबा के हाइब्रिड आतंकी यामीन भट की निशानदेही पर टीम ने नौगाम से एक और आतंकी को गिरफ्तार किया। नौगाम से गिरफ्तार हुए आतंकी की पहचान बडगाम निवासी मुछवा के शेख शाहिद गुलजार के रूप में हुई है। शेक शाहिद गुलजार के पास से एक पिस्तौल और गोला बारूद सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ के साथ आगे की कार्रवाई चल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *