आईपीएल का ऑनलाईन सट्टा खिला रहे दो सटोरियों ठाठीपुर, गोला का मंदिर 2 सटोरिये गिरफ्तार

थाना थाटीपुर क्षेत्र में भूतेष्वर मंदिर के पास दो व्यक्ति सफेद रंग की स्कार्पियों कार में मोबाइल व लेपटाप पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे थे।
पुलिस टीम को 02 मोबाइल, एक लेपटॉप तथा 80 हजार रूपये नगद तथा एक स्कार्पियो कार कुल मषरूका 08 लाख 10 हजार का जप्त किया गया।
सटोरियों द्वारा एजेंट.99हब एवं सुपर.99हब.इन वेबसाईट के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा खिलाया जाता था।
ग्वालियर थाना थाटीपुर क्षेत्र स्थित भूतेष्वर मंदिर के पास दो व्यक्ति सफेद रंग की स्कार्पियों गाड़ी में मोबाइल व लेपटाप पर आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा है। उक्त सूचना पर कार्यवाही हेतु एसएसपी अमित सांघी ने एएसपी (पूर्व/अपराध) राजेष डण्डोतिया ने क्राईम ब्रांच व थाना थाटीपुर पुलिस की टीम की संयुक्त टीम बनाकर आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे सटोरिया गिरफ्तार करने के लिये कहा।
थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच टीआई दामोदर गुप्ता एवं थाटीपुर टीआई पंकज त्यागी ने पुलिस टीम को बताये स्थान भूतेष्वर मंदिर के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को भूतेष्वर मंदिर के पास 2 व्यक्ति सफेद रंग की स्कार्पियों गाड़ी में मोबाइल व लेपटाप पर ऑनलाईन सट्टा लेते हुए दिखे, पुलिस टीम को देखकर उसने भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ा लिया गया। तलाषी लेने पर उनके मोबाइल में एजेंट.99हब की वेबसाईट खुली मिली जिसके माध्यम से यह लोग आईपीएल का सट्टा खिला रहे थे। लेपटाप को चैक करने पर उसमें सुपर.99हब.इन की वेबसाईट खुली मिली, जिस पर आईपीएल का सट्टा लगाया जा रहा था। दोनों सटोरियों की तलाषी लेने पर उनके पास से पुलिस टीम को एक सैमसंग कम्पनी का मोबाइल, एक रेडमी कम्पनी का मोबाइल, एक एचपी कम्पनी का लेपटाप तथा एक सफेद रंग की स्कार्पियों कार एवं 80 हजार रूपये नगद जप्त किये गये। पकड़े गये दोनों व्यक्तियों से मिले मोबाइल व लेपटाप में लाखों का हिसाब-किताव भी मिला है।
गोला का मंदिर में ऑनलाईन सट्टा खिला रहे दो सटोरियों गिरफ्तार
गोला का मंदिर थाने इलाके में स्थित राजावत कॉम्पलेक्स के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को राजावत कॉम्पलेक्स के पास बताये अनुसार दो व्यक्ति खड़े दिखे, जो मोबाइल पर लगातार बात कर रहे थे। पुलिस टीम को देखकर मोबाइल पर बात कर रहे दोनों व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये दोनों व्यक्तियों के मोबाइल चैक करने पर उसमें 99हब की वेबसाईट खुली मिली जिसके माध्यम से यह लोग मुम्बई इंडियन व राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे थे। पकड़े गये दोनों सटोरियों की तलाषी लेने पर उनके पास से एक आईफोन-12 तथा एक वीवो कम्पनी का मोबाइल जप्त किया गया जिसमें लगभग 10 लाख का हिसाब-किताब मिला है। पकड़े गये सटोरियों ने पूछताछ में बताया कि सट्टा खेलने वाले ग्राहकों को वेबसाईट के माध्यम से आईडी बनाकर आईपीएल का ऑनलाईन सट्टा खिलाया जाता है और 99हब आईडी के संबंध में पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि वह एक अन्य व्यक्ति से कमीषन पर आईडी प्राप्त करते हैं।

थाना कोतवाली में 35 हजार रूपये नगद, मोबाइल व कार सहित किया गिरफ्तार
डीएसपी अपराध विजय भदौरिया तथा सीएसपी लष्कर आत्माराम शर्मा ने थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजीव गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम को बालाबाई का बाजार के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को थाना कोतवाली क्षेत्र में बालाबाई का बाजार, सब्जी मण्डी के पीछे बताये अनुसार एक व्यक्ति सफेद रंग की ‘‘किया सैलटोस’’ कार में बैठा दिखा, जो मोबाइल पर लगातार बात कर मोबाइल पर ही आईपीएल पर सट्टा लगा रहा था, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये व्यक्ति के मोबाइल चैक करने पर उसमे 99हब वेबसाईट खुली मिली जिसके माध्यम से यह राजस्थान रॉयल्स और मुम्बई इंडियन के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा था और जप्त मोबाइल में लगभग 1 करोड़ 40 लाख रूपये का हिसाब-किताव मिला। पकड़े गये सटोरिया की तलाषी लेने पर उसके पास से 35 हजार रूपये नगद तथा एक विवो कम्पनी का मोबाइल एवं एक सफेद रंग की ‘‘किया सैलटोस’’ कार को जप्त किया गया। पकड़े गये सटोरिया ने पूछताछ में बताया कि सट्टा खेलने वाले ग्राहकों को वेबसाईट के माध्यम से 18 आईडी बनाकर आईपीएल का ऑनलाईन सट्टा खिलाता था और उसके 200 से अधिक क्लाइंट हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *