बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस पर ED की कार्रवाई, 7 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त
मुंबई. ईडी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस की करीब 7 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली है। जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई जबरन वसूली के एक मामले में की है। जानाकरी के अनुसार जब्त की गई संपत्ति फिक्स डिपॉजिट के रुप में है। ईडी के एक्शन के बाद अब इस एफडी को कैश नहीं कराया जा सकेगा। इस मामले में ईडी समेत कई एजेंसियां पहले से जांच कर रही है।
बताया जाता है कि जैकलीन को मिली संपत्ति में 5.71 करोड़ रुपए के कथित गिफ्ट्स भी शामिल है। जानकारी के अनुसार अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस की 7 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की गई है। ईडी ने 7 करोड़ रुपये के गिफ्ट और संपत्तियां संलग्न कीं, जो अपराध की आय थीं, ये उपहार और संपत्तियां सुकेश चंद्रशेखर द्वारा दी गई थी।
सुकेश चंद्रशेखर अभी तिहाड़ जेल में बंद है। उसने पूछताछ में Jacqueline Fernandez समेत कुछ बॉलीवुड हस्तियों के नाम बताए हैं। ईडी ने अभी Jacqueline Fernandez से ही पूछताछ की है। 7 करोड़ की सम्पत्ति जब्त करने के बाद माना जा रहा है कि अभिनेत्री की समस्याएं और बढ़ गई हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले समय में बॉलीवुड से कुछ और नाम भी सामने आ सकते हैं।
