Yes Bank मामले में CBI का एक्शन, विनोद गोयनका और शाहिद बलवा के ठिकानों पर मारा छापा
नई दिल्ली. डीएचएफएल- यस बैंक धोखाधड़ी मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। CBI ने मुंबई और पुणे में इस मामले से संबंद्ध संदिग्ध लोगों के आठ ठिकानों और कार्यालयों पर छापेमारी की। इस मामले में CBI शाहिद बलवा और विनोद गोयनका के परिसरों की तलाशी ली।
CBI ने कई दस्तावेज किए जब्त
इस छापेमारी के दौरान इनके ठिकाने से कई दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। गौरतलब है कि हाल ही में सीबीआई ने इस मामले से जुड़े बिल्डर संजय छाबड़िया को भी गिरफ्तार किया था।
अलग-अलग टीमें बनाकर की कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, CBI की अलग-अलग टीमों ने ये कार्रवाई की है। एक ओर जहां पुणे में बिल्डर विनोद गोयनका के ठिकानों पर छापा मारा गया है, तो दूसरी ओर मुंबई में CBI के अधिकारियों ने शाहिद बलवा और अविनाश भोसले के आवास और कार्यालयों पर तलाशी अभियान चलाया है। CBI ने छाबड़िया की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।
