लो अब मैं चली-प्रो. संगीता शुक्ला, कुलपति जीवाजी विश्वविद्यालय
ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय की 8 वर्षो तक रहीं कुलपति प्रो संगीता शुक्ला का कार्यकाल 18 नवम्बर को पूरा होने जा रहा है। आपको बता दें कि वह लगातार 8 साल कुलपति के पद पर पदस्थ रहीं। इसी कार्यकाल में जीवाजी विश्वविद्यालय को नेक से ए डबल प्लस का ग्रेड मिला।
उन्होंने अपना पद पर बनाये रखने के लिये अथक प्रयास किया। 2 दिन पूर्व तक उन्होंने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को विश्वविद्यालय में सेमीनार में बुलाकर पूरी ताकत लगाई थी। लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकीं। अब उन्होने यहां से जाना तय कर लिया है। वह 16 नवम्बर को कर्मचारियों, अधिकारियों व शिक्षकों को बधाई देंगी। इसके लिये समारोह आयोजित कर रही हैं।

