ग्वालियर के अस्पतालों में सुरक्षित नहीं मरीज, फायर ऑफिसर ने अस्पतालों की जांच की, फायर फाइटिंग सिस्टम ठप मिले
ग्वालियर. भोपाल के महीदिया अस्पताल में हुई आगजनी की घटना के बाद ग्वालियर में भी अस्पतालों के अंदर फायर सेफ्टी सिस्टम की जांच की जा रही है। गुरूवार को फायर ऑफिसर विवके दीक्षित ने दो टीमें बनाकर 15 अस्पतालों की जांच की। इसमें सभी अस्पतालों में फायर फाइटिंग सिस्टम ठप मिले। अस्पतलों में अधिकांश जगह फायर सिस्टम खराब मिले तो कहीं पर एक्सपायरी डेट के अग्निशमन यंत्र लगा रखे थे।
नगर निगम आयुक्त ने 7 लोगों की कमेटी बनाई
नगर निगम आयुक्त ने सात लोगों की कमेटी गठित की है, यह कमेटी अस्पतालों का ऑडिट करेगी। इस कमेटी से 500 स्क्वायर मीटर क्षेत्रफल और 9 मीटर की ऊंचाई तक के अस्पताल अपना ऑडिट करा सकते हैं। ऑडिट के बाद नियमों का पालन कर उन्हें फायर एनओसी जारी की जाएगी।
दुबे हास्पिटल- यहां पर 2019 के अग्निशमन यंत्र लगे हुए थे।
कल्पना हास्पिटल- फायर इंस्टोलेशन सिस्टम नहीं, तीन अग्निशमन यंत्र लगे मिले।
कोणार्क हास्पिटल- अग्निशमन यंत्र नहीं मिले, पूछने पर बताया भरवाने के लिए भेजे हैं।
शब्दप्रताप आश्रम हास्पिटल- तीन अग्निशमन यंत्र मिले, पानी की बाल्टी एवं बजरी की बाल्टी नहीं मिली।
फैमली केयर हास्पिटल- आग बुझाने की अग्निशमन किट इमारत में नहीं लगी थी, सिर्फ तीन अग्निशमन यंत्र मिले।
संजीवनी हास्पिटल- फायर एनओसी नहीं मिली, पानी की लाइन नहीं मिली।
ग्लोबल स्पेशियलिटी हास्पिटल- फायर बॉक्स में पाइप नहीं मिला, पार्किंग में स्पीड पाइप टूटे मिले। फायर एग्जिट गेट में ताला लगा मिला।
प्रयास चिल्ड्रन हास्पिटल- फायर एनओसी नहीं मिली, पानी की लाइन नहीं है, फायर फिटिंग नहीं है।
श्री भारत हास्पिटल- पांच किलो का अग्निशमन यंत्र 2018 का एक्सपायरी डेट का मिला, एक किलो का अग्निशमन यंत्र भी एक्सपायर्ड था, हाइड्रेंट पाइप में नोजल नहीं था। फायर बाल्टी नहीं मिली।
ओम मल्टी स्पेशियलिटी हास्पिटल- फायर एनओसी नहीं मिली, पांच किलो के दो अग्निशमन यंत्र खाली मिले, पानी की लाइन नहीं मिली, फायर अलार्म नहीं था।
दीपांजलि नर्सिंग होम- फायर एनओसी नहीं मिली, फायर का कोई भी उपकरण नहीं मिला।
लाइफ केयर हास्पिटल- पानी की लाइन नहीं, फायर अलार्म नहीं था।
आरोग्यम द मेडीसिटी हास्पिटल- फायर एनओसी नहीं मिली, पूरे अस्पताल में एक अग्निशमन यंत्र मिला, वह भी खाली। पानी की लाइन नहीं मिली, फायर अलार्म नहीं मिला।
जॉय हास्पिटल दर्पण कालोनी- फायर एनओसी नहीं मिली, पानी की लाइन नहीं मिली, फायर अलार्म नहीं था।
जीवन ज्योति नेत्रालय- चार अग्निशमन यंत्र एक्सपायरी डेट के मिले, पानी की लाइन नहीं मिली, फायर बाल्टी टूटी मिली, पानी की बाल्टी टूटी मिली, फायर एनओसी नहीं मिली, फायर अलार्म नहीं मिले।

