फरीदाबाद में 6 जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले, हरियाणा में 233 नये केस

पानीपत/गुरूग्राम/फरीदाबाद. हरियाणा में रविवार को कोरोना वायरस के 14 नये मामले सामने आये हैं। फरीदाबादमें 9, अम्बाला में1, और गुडगांव में 4 केस पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद अब हरियाणा मेें कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 233 पर पहुंच गया है। गुड़गांव में 4 पॉजिटिव केस में से एक भोंडसी जेल का वार्डन भी है। उसके पॉजिटिव मिलने पर जेल में हड़कम्प मच गया है। जेल को सैनिटाइज करवाया जा रहा है, जबकि उसके संपर्क में आये, लोगों का क्वारंटाइन किया जा रहा है। गुरूग्राम में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना वायरस के कारण से उसकी मौत हो गयी।
फरीदाबाद में 9 पॉजिटिव में से 6 जमाती मिले
रविवार को फरीदाबाद में 9 पॉजिटिव केस मिले हैं, इनमें से 6 जमाती है 1 इंडोनेशिया, 2 बिहार, 2 फरीदाबाद (बड़खल) और 1 फरीदाबाद का रहने वाला है। बचे 3 पॉजिटिव में एक मेडीकल स्टोर संचालक की पत्नी है। उनके पति पहले पॉजिटिव मिले थे। वहीं 2 बुजुर्ग हैं। उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. रामभगत नेबताया कि जिला में अभी तक 42 लोगों के सैम्पल पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें से 22 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा ठीक होने के बाद 20 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *