रेलवे की गलती भुगत रहे यात्री, डिस्पले पर चंबल एक्सप्रेस, ट्रेन आ रही पंजाब मेल

ग्वालियर. रेलवे स्टेशन पर कोच डिस्प्ले की खराबी के चलते आए दिन यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। मंगलवार को सुबह से ही कोच डिस्प्ले बंद होने से यात्री परेशान होते रहे। प्लेटफॉर्म 1 पर सुबह पंजाब मेल ट्रेन के आने के समय चंबल एक्सप्रेस का डिस्प्ले होने से यात्री इधर-उधर भागते रहे। पंजाब मेल के समय कोच की पोजीशन अलग-अलग दिखाई दे रही थी। इससे यात्री परेशान हो गए और अपने कोच के लिए यात्रियों ने दौड़ लगा दी। इस तरह की घटना कोई पहली बार नहीं हुई है। कोच डिस्प्ले रेलवे स्टेशन पर पिछले 3 साल से खराब चल रहे है, इसके चलते आए दिन किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर कोच डिस्पले की समस्या सामने आ ही जाती है।

 शताब्दी सहित अन्य ट्रेन के यात्री हो चुके परेशान
कोच डिस्प्ले की समस्या से हर ट्रेन के यात्री परेशान होते रहते हैं। अभी हाल ही में भोपाल से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के समय पर भी यात्री ट्रेन में बैठने के लिए परेशान हो चुके हैं। इसके चलते यात्रियों को भागकर अपनी ट्रेन पकड़नी पड़ती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *