जौरा के गांधी आश्रम में एसएन सुब्बाराव का शाम 4 बजे किया जायेगा अंतिम संस्कार
मुरैना. चम्बली के गांधी के नाम से पुकारे जाने वाले एसएन सुब्बाराव का पार्थिव शरीर बुधवार-गुरूवार की शाम जयपुर से मुरैना लाया गया है। यहां विश्राम गृह में एम्बूलेंस पहुंची। एम्बूलेंस के पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम संजीव जैन व तहसीलदार उपस्थित रहें। इस अवसर पर कुछ कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहें। सभी ने चम्बल के गांधी को श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि एसएन सुब्बाराव का देहांत बुधवार की सुबह 6 बजे जयपुर के अस्पताल में हो गया था। वहां उनके पार्थिव शरीर का जौरा, मुरैना लाया गया है। मुरैना के गांधी आश्रम में उनका गुरूवार को अंतिम संस्कार किया जायेगा। वह 92 वर्ष के थे।
इस अवसर पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के अत्येष्टि में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा विदेशों में मौजूद उनके अनुयाई व मित्रों के आने की भी बात कहीं जा रही है। इसके साथ ही जिला व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पूरा अमला साथ रहेगा।
थोड़ी देर ही रूका सुब्बाराव का पार्थिव शरीर
रेस्ट हाउस में डॉ. एसएन सुब्बाराव की शव यात्रा के साथ चन्द लोग थे। यहां पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम व तहसीलदार पहुंच गये थे। कुछ नेता व समाज सेवी उपस्थित रहें। शवयात्रा रेस्ट हाउस में लगभग आधे घंटे तक रही उसके बाद जोरा के लिये रवाना हो गयी।
4 बजे जौरा के गांधी आश्रम में किया जायेगा अंतिम संस्कार
जानकारी के अनुसार एसएन सुब्बावरा के पार्थिव शरीर का गुरूवार की शाम 4 बजे गांधी आश्रम में अंतिम संस्कार किया जायेगा। इस अवसर पर राजस्थान के सीएम के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता व जन प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
