मुश्किल है नोकरी पाना, महंगा हो गया है खानाः देवेन्द्र शर्मा
ग्वालियर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा लिए गए निर्णयनुसार मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ाने वाली केन्द्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ 30 दिवसीय आंदोलन के अंर्तगत आज आठवें दिन गोला का मंदिर चौराहा पर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील श्रीवास पप्पू के द्वारा मंहगाई और बेरोजगारी के खिलाफ धरना दिया गया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि इन 7 सालो में भाजपा की केन्द्र मे सरकार बनने के बाद और प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद नोकरी पाना मुश्किल हो गया है आज का शिक्षित नौजवान प्रातः घर से निकलता है और शासकीय अशासकीय क्षेत्रो में नोकरी पाने के लिए दर दर भटकता हैए हारा थका शाम को जब घर पहुचंता हे तो महंगाई के कारण खाना खाना मुश्किल हो जाता हैए भाजपा सरकार ने नोकरी के अवसर समाप्त करके शिक्षित बेरोजगारो की डिग्रीयों को बेकार साबित कर दिया हैए और महंगाई के चरम सीमा पर होने से घर परिवार तो खाने के लिए मोहताज ही था अब नोकरी पाने के लिए यूवा भी मोहताज हो गया हैए प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जनता को बताए कि प्रतिमाह एक लाख यूवांओ को रोजगार देने की बात कही गई थी अब तक कितने यूवांओ को रोजगार दिए गएए जिसकी सूची जारी की जाए।
धरने में मप्र शासन के पूर्व मंत्री बालेंदू शुक्ला, प्रभूदयलाल जौहरे, सेवादल अध्यक्ष हरेन्द्र गुर्जर, संजय राठौर, सरमन राय, अध्यक्ष विनोदी जेन, राकेा गुर्जर, संजीव दीक्षित, उपेन्द्र शर्मा, वीरेन्द्र यादव, प्रदीप यादव, कल्लू तोमर, दलवीर बोहरे, सतेन्द्र नागर, रामू श्रीवास, मुकेश गुर्जर, विजय त्यागी, रवि चोकोटिया, श्रीकृष्ण यादव, श्रीमती मिथलेश यादव, सुनीता तोमर, महेन्द्र सिंह पाल जादोन सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।
