महंगाई भत्ता और वार्षिक वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 1 नवम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल

कम्पनी प्रबंधन के तानाशाही रवैया के कारण अधिकरियों/कर्मचारियों में भारी आक्रोश दीपावली में छा सकता है प्रदेश में अधेरा
कंपनी प्रबंधन के द्वारा की जा रही हठधर्मिता के विरोध में यूनाइटेड फोरम के द्वारा 1 नवंबर 2021 से अनिश्चितकालीन आंदोलन की दी चेतावनी
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी वंचित है विधुत कर्मी बढ़े हुए मंहगाई भत्ते एवं वेतन वृद्धि के एरियर्स से

ग्वालियर यूनाइटेड फोरम ग्वालियर के रीजनल संयोजक एलके दुबे ने जारी प्रेस नोट में बताया कि मध्य प्रदेश यूनाइटेड फोरम फ़ॉर पावर एम्पलाइज एंड इंजीनियर्स के प्रान्तीय संयोजक व्हीकेएस परिहार ने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर शासन द्वारा लिए गए निर्णय के पश्चात भी कंपनी प्रबंधन के द्वारा महंगाई भत्ता एवं वार्षिक वेतन वृद्धि के एरियर्स की राशि का भुगतान अक्टूबर माह के वेतन मैं नहीं किए जाने के अभी तक कोई निर्णय न लेने से एवं अन्य मांगों के लिए विद्युत कर्मियों में व्याप्त असंतोष को देखते हुए । 1 नवंबर 21 से अनिश्चितकालीन काम बंद आंदोलन की चेतावनी दी है।
इसके साथ साथ केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दिए गए निर्णय अनुसार 14% एनपीएस की सुविधा प्रदान करने, संविदा कर्मचारियों को वार्षिक वेतन वृद्धि एवं महंगाई भत्ता अक्टूबर के वेतन में प्रदान करने, आउटसोर्स कर्मचारियों को दीपावली पूर्व वेतन का भुगतान एवं पश्चिम क्षेत्र में बिजली बिल में 50% छूट को पुनः प्रदान करने की मांग की गई है। विधुत अधिकारी कर्मचारीयो से अपील है कि कंपनी प्रबंधन की हठधर्मी नीति के विरोध में एक जुट हो अपनी एकता को प्रदर्शित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *