Latestराज्यराष्ट्रीय

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ को 58 लाख रुपए से भरा बैग मिला

नई दिल्ली. दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन पर 58 लाख रुपए से भरा बैग मिला है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने इसकी जानकारी दी है। सीआईएसएफ ने आयकर विभाग को इसकी जानकारी दी इसके बाद विभाग ने चंडीगढ़ निवासी एक शख्स को पूछताछ के लिए बुलाया। सीआईएसएफ ने बताया कि 23 अक्टूबर शाम करीब 4 बजे सामान की जांच के दौरान कांस्टेबल कुमार एस ने एक यात्री से यह बैग बरामद किया। पूछताछ में वह कुछ भी नहीं बता पाया जिसके बाद सीआईएसएफ ने नोटों से भरा बैग बरामद कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *