शिवराज सरकार ने जिले का फीडबैक के 10 आईएएस अधिकारियों की टीम गठित
भोपाल. कोविड़-19 में जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा किये जा रहे कामों की स्वतंत्र समीक्षा के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 आईएएस अधिकारियों की टीम को तैनात किया है। यह टीम हर दो दिन में मुख्य सचिव को रिपोर्ट करेगी। 10 आईएएस अधिकारी 49 जिलों की समीक्षा करेगी।
हॉट स्पॉट बने भोपाल, इन्दौर और उज्जैन की मॉनीटरिंग राज्य सरकार कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि सभी जिलों की पहली रिपोर्ट आने के बाद से ही लॉकडाउन के बीच दी जाने वाली राहतों को बढ़ाने के संबंध में कोई फैसला लिया जायेगा।
किस अधिकारी को किस जिले जबावदारी
मनु श्रीवास्तव दृ श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया व ग्वालियर
नीरज मंडलोई. बैतूल, होशंगाबाद, हरदा व सीहोर
रश्मि अरुण शमी दृरतलाम, शाजापुर, आगर, मंदसौर व नीमच
दीपाली रस्तोगी. धार, अलीराजपुर, झाबुआ, खरगौन, बड़वानी, बुरहानपुर
नीतेश व्यास दृसागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ व निवाड़ी
डीपी आहूजा दृजबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, खंडवा व छिंदवाड़ा
मुकेश गुप्ता . सिवनी, मंडला, डिंडोरी व बालाघाट
पवन शर्मा .देवास, रीवा, सीधी, सिंगरौली व सतना
कवींद्र कियावत दृ गुना, अशोकनगर, उमरिया, शहडोल व अनूपपुर
बी चंद्रशेखर .रायसेन, राजगढ़, विदिशा, शिवपुरी
