कोरोना वायरस की 39 जांच रिपोर्ट गुरूवार को निगेटिव आईं

ग्वालियर नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के लिये भेजे गए जांच नमूनों में 39 जांच निगेटिव प्राप्त हुई हैं। अब तक 962 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं, जिनमें से 711 नमूनों की जांच निगेटिव प्राप्त हुई है। इसके साथ ही 92 नमूनों में जांच की आवश्यकता नहीं पाई गई है। 153 जांच नमूनों की रिपोर्ट आना अभी अपेक्षित है।
ढ़ाई लाख से अधिक लोगों की अब तक मेडीकल स्क्रीनिंग
कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के संबंध में कराई गई जांचों में अभी तक कुल 6 जांच नमूने पॉजिटिव पाए गए थे, उन सभी मरीजों को सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराया गया। उपचार के पश्चात 2 मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। वर्तमान में 4 मरीज सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में उपचाररत हैं। इन चारों की पॉजिटिव रिपोर्ट के पश्चात कराई गई पुनरू जांच में रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। इसके साथ ही ग्वालियर में नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के संदिग्ध 6 हजार 182 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। होम क्वारंटाइन किए गए लोगों में एक हजार 145 व्यक्तियों की होम क्वारंटाइन अवधि भी पूर्ण हो गई है। जिले में कुल 2 लाख 51 हजार से अधिक लोगों की मेडीकल स्क्रीनिंग की गई है। इसके साथ ही 2 केन्टोंमेंट जोन में सर्वेक्षण का कार्य कराया जा रहा है। अब तक एक लाख 22 हजार 932 परिवारों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिले में गुरूवार को 47 व्यक्तियों के जांच नमूने परीक्षण हेतु भेजे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *