आईपीएस एसोसियेशन द्वारा गरीब और असहाय लोगों के बीच भोजन, मास्क, साबुन के पैकेट का किया गया वितरण
ग्वालियर. सिरोल स्थित फूटी कॉलोनी में दोपहर 11 बजे आईपीएस एसोसियेशन द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव के दौरान गरीब और असहाय लोगों के बीच चंबल रेंज एडीजी डीपी गुप्ता, ग्वालियर रेंज डीआईजी एके पांडे, 13वीं कमांडेंट राजेश सिंह ने 2 हजार लोगों के बीच भोजन, मास्क, साबुन आदि का वितरण किया गया है। भोजन वितरण के मौके पर सोशल डिस्टेसिंग का विशेष रूप से ध्यान रखा गया इसके लिये निश्चित दूरी पर गोले बनाये गये और इन्हीं गोले के अंदर सभी को खड़ा रहने के लिये कहा गया है। इस मौके पर एएसपी पंकज पांडे, डीएसपी ट्रैफिक नरेश अन्नोटिया, आरआई अरबिंद दांगी अपने पुलिस बल के साथ मौके पर व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहें। जीवाजी क्लब की ओर से भी 150 भोजन के पैकेट उपलब्ध करवाये गये। गोदरेज कंपनी की ओर से साबुन उपलब्ध करवाये गये।
सरकारी दुकान के राशन की जांच
आईपीएस एसोसियेशन द्वारा बांटी जा रही सामग्री में डीआईजी एके पांडे ने राजेश नागर, जयप्रकाश चौरसियार से पूछा कि आप सरकार की ओर दिया जा रहा राशन मिल रहा है कि नही ंतो उन्होंने राशन मिलने से इंकार किया इस पर सिरोल थाने में पदस्थ एसआई अंकित मुकाती को आदेशित किया आप जाकर सरकारी राशन की दुकान पर रजिस्टर जा कर चैक करें और मुझे बतायें इनके राशन कार्ड मिलने वाला राशन की जगह फ्री वाले राशन को तो दर्ज कर रहें हैं।
13वीं बटालियन द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध करवाये
13वीं बटालियन के कर्मचारियों द्वारा भोजन के पैकेट तैयार करवा करके आईपीएस एसोसियेशन द्वारा भोजन वितरण अभियान में भेजे गये हैं। इस प्रकार सभी बटालियन रोटेशन के अनुसार भोजन के पैकेट तैयार करके भेजेंगे।
