बाहर के शहरों से ट्रक में छिपकर आए 9 लोग, प्रवेश करते ही पुलिस ने पकड़ा
ग्वालियर. बाहर के शहरों से लोग अब ट्रकों में छिपकर शहर लौट रहे है। सोमवार को ट्रक में छिपकर आ रहे 9 लोगों को शहर की सीमा पर पकड़ा गया। इन सभी को क्वारंटाइन में रखा गया है। हेल्थ टीम ने मंगलवार को इन सभी के सैंपल भी लिए है। यह लोग पुणे व बनारस से आ रहे थे। इसके अलावा आगरा की टाइल्स फैक्ट्री में कारने वाले 11 मजदूरों पैदल चलकर मुरार बारादरी के पास पहुंचे जहां रात में पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की। यह सभी छतरपुर से 10 किमी दूर बड़ामलहरा गांव के निवासी है।
58 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव, 67 सैंपल जांच क लिए भेजे
वहीं मंगलवार को कुल 58 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई और सभी निगेटिव आई है। राहत की खबर यह है कि यह सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 67 सैंपल जांच क लिए भेजे गए और 20 सैंपल बिना जांच के लौटे है। अब तक कुल 888 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके है जिसमें से 624 निगेटिव रहे है। 6 पॉजिटिव केस मिले थे जिसमें से 6 स्वास्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके है।
