ग्वालियर में मंगलवार को 38 नमूनों की जांच निगेटिव
ग्वालियर नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के लिये भेजे गए जांच नमूनों में से कुल 58 जांच नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 38 नमूनों की जांच निगेटिव प्राप्त हुई। इसके साथ ही 20 नमूनों को जांच योग्य नहीं पाया गया। जिले से मंगलवार 14 अप्रैल को 67 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं।
जिले में अब तक 888 नमूने नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच हेतु भेजे गए हैं। भेजे गए नमूनों में से 624 नमूनों की जांच निगेटिव प्राप्त हुई है। इसके साथ ही 92 नमूनों को जांच योग्य नहीं पाया गया है। जिले में भेजे गए कुल नमूनों में से 166 नमूनों की जांच अभी अप्राप्त है। 6 सेम्पलों में पॉजिटिव जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। पॉजिटिव पाए गए सभी 6 मरीजों को सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया गया। उपचार के पश्चात सभी मरीजों की पुनरू जांच कराने पर निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हो गई हैं। वर्तमान में ग्वालियर जिले में कोई भी पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त होने वाला मरीज नहीं है।
3 मई तक बंद रहेंगे सभी सिनेमा घर
राज्य शासन ने प्रदेश में कोविड.19 के संक्रमण को ध्यान रखते हुए मध्यप्रदेश सिनेमा अधिनियम के तहत लॉक डाउन की अवधि में 3 मई तक सभी सिनेमा घर बंद रखे जाने का निर्णय लिया है। पूर्व में सिनेमा घरों को 14 अप्रैल तक बंद रखने का निर्णय लिया गया था।
20 अप्रैल तक बंद रहेंगी सभी मदिरा.भांग की दुकानें
प्रदेश में संचालित सभी मदिरा.भांग की दुकानें 20 अप्रैल तक बंद रखे जाने का निर्णय लिया गया है। राज्य शासन द्वारा प्रदेश में कोविड.19 के संक्रमण को ध्यान रखते हुए राष्ट्रीय विपदा कोरोना वायरस के विस्तार पर नियंत्रण एवं बचाव के तहत यह कार्यवाही की गई है।
