लॉकडाउन घर जाने की लिये मन में मजदूरों पर मुम्बई पुलिस ने किया लाठीचार्ज, सूरत में उतरे लोग सड़कों पर
मुम्बई/सूरत. देश में लॉकडाउन 3 मई तक के लिये बढ़ा दिया गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार की सुबह इसका ऐलान किया है और लोगों से अपील की है कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें। इस अपील के कुछ ही घंटे के बाद देश के दो बड़ै शहरों मुम्बई और सूरत में लोगों ने लॉकडाउन को ताक पर रख दिया। वजह खाने पीने की मुश्किल और भूख । मुम्बई के बान्द्रा स्टेशन पर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले हजारों प्रवासी मजदूर सड़कों पर उतर आये ।इन लोगों की मांग थी कि इन्हें इनके गांव जाने दिया जाये। इसी तरह सूरत में भी सैकड़ों मजदूर अपने गांव में वापिस जाने की मांग को लेकर सड़क पर उतर आये।
मजदूरों पर पुलिस किया लाठीचार्ज
मुम्बई के बान्द्रा स्टेशन पर सड़कों पर आये प्रवासी मजदूरों का कहना था कि उनके पास खाने को कुछ नहीं हैं उन्हें उनके गांव वापिस जाने दिया जाये। पुलिस प्रशासन ने इन लोगों को समझाने की कोशिश की और इन पर लाठीर्चा भी करना पड़ा। इस घटना के बाद गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे हजारों लोग बान्द्रा स्टेशन के बाहर भीड़ के रूप में जमा हो गये थे। यह सभी मजदूर थे और लॉकडाउन के चलते अपने घरों में मौजूद थे। उन्हें विश्वास था कि लॉकडाउन खत्म हो जायेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ इसलिये वह अधीर होकर घरों से बाहर निकल आये ।हम उनके खाने पीने का इंतजाम कर रहे हैं । कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि यह सभी लोग ट्रेन चलने की अफवाह पर बान्द्रा स्टेशन पर जमा हो गये थे। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने इस घटना पर कहा कि वह घबराये नहीं, वह लॉकडाउन में सहयोग करें।
