आईपीएस अधिकारी गरीबों के बीच मुफ्त भोजन, मास्क और साबुन का वितरण करेंगे-राजाबाबू सिंह, एडीजी

ग्वालियर. आईपीएस एसोसियेशन की मंगलवार की सुबह 11.30 बजे एडीजी राजाबाबू सिंह के आईजी बंगला स्थित कैम्प ऑफिस में एडीजी राजाबाबू सिंह आतिथ्य में आईपीएस एसोसियेशन की बैठक आयोजित की गयी । आईपीएस अधिकारियों की बैठक में लॉकडाउन के दौरान गरीबों के बीच निःशुल्क भोजन, मास्क, साबुन वितरण करने का फैसला लिया गया है। इस बैठक में ग्वालियर चम्बल संभाग के आईपीएस अधिकारी मौजूद रहें। बैठक में एडीजी ग्वालियर राजाबाबू सिंह, एडीजी चंबल रेंज डीपी गुप्ता, आईजी एसएएफ संतोष सिंह शामिल हुए।
बैठक में एसपी ग्वालियर पैकेजिंग पैकेट और मास्क वितरण करेंगे जिसमें गोदरेज के 700 साबुन दान कर रहा है।
2वीं, 13वीं, 14वीं बटालियन 3 दिन तक खाना बनाकर उपलब्ध करवायेगी।
5वीं, 1वी, 18वीं 5वीं, 26वीं और 29वीं बटालियन एक एक दिन अपने आसपास के क्षेत्रों में गरीबों के बीच भोजन वितरण करेगे।
आईपीएस अधिकारियों की बैठक में फैसला किया गया है 9 दिनों तक गरीब बस्तियों में मुफ्त भोजन स्टॉल लगाकर वितरण करेंगे और एक एक दिन मुरैना, भिण्ड, दतिया और गुना, शिवपुरी में किया जायेगा। बैठक में ग्वालियर चंबल संभाग के पुलिस अधीक्षक और एसएएफ बटालियन के कमाण्डेंट मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *