लॉकडाउन देशभर में 3 मई तक, जो इलाके हॉटस्पॉट की श्रेणी में नहीं वहां 20 अप्रैल के बाद छूट दी जाएगी- पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली. कोरोना वायरस की चुनौती के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को 3 मार्च तक बढ़ाने का ऐलान किया है इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि 20 अप्रैल से इसमें सशर्त रूप से कुछ छूट दी जा सकती है। गरीबों की समस्याओं को देखते हुए जो इलाके हॉट स्पॉट की श्रेणी में नहीं आते वहां 20 अप्रैल के बाद कुछ शर्तों के साथ छूट दी जा सकती है साथ ही जोड़ा कि अगले 1 हफ्ते तक पूरे देश में लॉकडाउन को पूरी सख्ती से लागू कर हर क्षेत्र, इलाके, थाने और कस्बे पर बारीकी से नजर रखी जाएगी उसके बाद स्थिति का आकलन करने के बाद ही छूट दी जाएगी। कोई नया इलाका हॉट स्पॉट बनता है तो वां दी गई छूट खत्म की जा सकती है।
भारत की स्थिति बाकी देशों की तुलना में काफी बेहतर
पीएम मोदी ने जनता के सहयोग की तारीफ करते हुए कहा कि लोगों ने डटकर कोरोना का मुकाबला किया है। लॉकडाउन के बीच लोग नियमों का बंधकर पालन कर रहे है। अन्य देशों की तुलना में भारत ने गहनता से प्रयास किए और नतीजतन भारत की स्थिति बाकी देशों की तुलना में काफी बेहतर है। पीएम मोदी ने बाकी देशों का हवाला देते हुए कहा कि 1 महीने पहले की स्थिति का यदि आकलन करें तो इस दौरान कइ्र देशों में कोरोना के 25 गुना मामले बढ़े लेकिन भारत ने स्थिति को संभाला।
पीएम मोदी ने किए अहम ऐलान
देश में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा
जो इलाके हॉट स्पॉट नहीं वहां 20 अप्रैल से कुछ छूट दी जा सकती है।
अगर कोई इलाका फिर से हॉट स्पॉट बनता है तो वहां दी गई छूट खत्म की जा सकती है।
अपने घर के बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *