ग्वालियर से गुजरने वाली 50 से अधिक ट्रेनों (नो-रूम) की सीटें भर चुकी

ग्वालियर. 15 अप्रैल से ट्रेनों के संचालन पर भले ही असमंजस की स्थिति बनी हुई हो लेकिन यात्रियों ने रिजर्वेशन 10 दिन पहले से ही कराने शुरू कर दिए। हालत यह है कि ग्वालियर से गुजरने वाली 50 से अधिक ट्रेनों में नो-रूम लग गया है यानी इन ट्रेनों की सीटें भर चुकी है। यात्रियों ने सबसे ज्यादा टिकट लंबी दूरी की ट्रेनों में करवाए है। वहीं मुंबई, दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग बढ़ती जा रही है।
ग्वालियर से भी भारी तादाद में लोग फंसे
स्टेशन से गुजरने वाली मालवा एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस, जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस, उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी, महाकौशल एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, मुंबई जाने वाली पंजाब मेल, मंगला एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें भर चुकी है। रेलवे भी फिलहाल ट्रेनों के संचालन पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है। लॉकडाउन के बाद से ही ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया था। इस कारण ग्वालियर से भी भारी तादाद में लोग फंसे हुए है जो जल्द से जल्द अपने-अपने घर जाना चाहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *