दालबाजार में पुलिस ने चलाए डंडे, मुनाफा कमाने के लिए मुनाफाखोरी कर रहे
ग्वालियर. लॉकडाउन के दौरान खेरिज किराना व्यापारियों के शटर भले ही डाउन हों लेकिन थोक कारोबारी शटर उठाने में सबसे आगे नजर आ रहे है। तड़के सुबह 4 बजे से ही यह कारोबारी अपनी दुकानों के शटर उठाकर कारोबार करना शुरू कर देते है और सुबह पुलिस के पहुंचने से पहले ही शटर डाउन कर देते है। दालबाजार व्यापारी अपना कारोबार करने के लिए सुबह 4 बजे से ही दुकानों पर आ जाते है और शटर खोलकर व्यापार करना शुरू कर देते है। कुछ कारोबारी तो मोटा मुनाफा कमाने के लिए मुनाफाखोरी भी कर रहे है।
लोग अब दुकानदारों में भगदड़ मच गई
सुबह 9 से 11 बजे तक दूध, किराना और सब्जी बिक्री के लिए छूट क्या दी तो शहर भर में लोगों की भीड़ खरीदारी के लिए उमड़ पड़ी। सबसे ज्यादा लोग दालबाजार में दिखाई दिए। सुबह 7 बजे से का दृश्य देखकर ऐसा लगा कि यह भीड़ लॉकडाउन नहीं सामान्य दिन की है। वाहनों की रेलमपेल दिखाई देने लगी तो इंदरगंज थाना पुलिस के जवानों ने डंडे चलाना शुरू कर दिए। जैसे ही पुलिस अपने अंदाज में दिखाई दी तो खरीदारी करने आए लोग और दुकानदारों में भगदड़ मच गई। कई दुकानदार अपना शटर नहीं गिरा पाए तो कुछ जवानों ने इन थोक दुाकनदारों को भी नहीं बख्शा। इधर शहर के 10 स्थानों में से थोक सब्जी मार्केट अस्थाई तौर पर गोरखी, मेला मैदान और ठाटीपुर में ही शुरू हो गई है।
