ग्वालियर में टोटल लॉकडाउन अब 13 तक
ग्वालियर. जिला प्रशासन ने टोटल लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 13 अप्रैल रात 12 बजे तक कर दी है। शनिवार को मामूली संशोधित आदेश निकालते हुए यह अवधि बढ़ाई है। आदेश में शहर के कुछ मेडिकल स्टोर को खोलने की छूट दी गई शेष शर्तों पूर्व की तरह रहेंगी।
दुकानदारों पर कार्रवाई कर अंकुश लगाने का प्रयास
शहर में टोटल लॉकडाउन की समय सीमा शनिवार रात 12 बजे तक थी इसलिए शनिवार शाम कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह विक्रम सिंह ने आदेश को संशोधित कर 13 अप्रैल तक के लिए प्रभावी कर दिया। शहर को लॉकडाउन किया गया हो व टोटल लॉकडाउन, लेकिन सख्ती से पालन नहीं किया गया। जनता सड़कों पर घूमती रहीं हालांकि पुलिस ने वाहन चालकों और दुकानदारों पर कार्रवाई कर कुछ अंकुश लगाने का प्रयास जरूर किया। वहीं प्रशासन के हर रोज बदल रहे आदेशें ने जनता को भ्रमित भी किया।
घर-घर राशन बेचना शुरू
लोगों को घरों में रोके रखने अब प्रशासन की तैयारी घर-घर राशन सामग्री भेजना है। इसकी शुरूआत भी हो गई है। नगर निगम के जरिए घर-घर राशन बेचना शुरू कर दिया है। अब प्रशासन ने शहर में 10 स्थानों से थोक सब्जी बेचने की भी तैयारी कर ली है। इस कारण टोटली लॉकडाउन रखना ही बेहतर समझा है।
