कोरोना वायरस से 9 दिन में संक्रमित होने वाले तीसरे आईएएस अधिकारी, आईएएस अधिकारी और उनका बेटा भी संक्रमित

भोपाल. कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और भोपाल में शनिवार को एक आईएएस अधिकारी गिरीश शर्मा सहित उनका बेटा सहित 12 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से पॉजिटिव पाये गये हैं। पिता पुत्र को चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । 25 मार्च को इन्हें स्वास्थ्य संचालनालय मेंअटैच किया गया था। भोपाल में कोरोना वायर से संक्रमित होने वाले आईएएस अधिकारियों की संख्या 3 हो गयी है। इससे पूर्व हेल्थ कार्पोरेशन के एमडी और आयुष्मान योजना के सीईओ जे विजय कुमार और स्वास्थ्य विभाग प्रमुख सचिव पल्लवी जैन गोबिल भी कोरोना से संक्रमित हो चुकी है। शहर में अभी तक 133 लोग संक्रमित बताये जा रहे हैं।
आईएएस अधिकारी जे विजय कुमार को 2 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इसके बाद 4 अप्रैल को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पल्लवी जैन गोविल की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। पल्लवी के साथ संपर्क में एडी हेल्थ और पूर्व सीएचएमओ भोपाल वीणा सिंन्हा भी संक्रमित मिली। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस का सैम्पल जांच के लिये भेजा गया था। कोरोना कोर ग्रुप में काम कर रहे कुछ और अधिकारियों के सैम्पल भी लिये गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *