इंदौर में कोरोना से 24 घंटे में कोरोना वायरस से 7 लोगों की मौत

इंदौर. इंदौर में 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 7 लोगों की मौत हो गई। देर रात जारी रिपोर्ट में 3 और मौतों की पुष्टि की गई अब इनको मिलाकर इंदौर शहर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 30 पहुंच गई है। शुक्रवार शाम तक जहां 4 मौत की पुष्टि हुई थी वहीं इंदौर मेडिकल कॉलेज ने शनिवार अलसुबह 4 बजे तीन और मौत की पुष्टि की इसमें से एक की मौत 8 अप्रैल को हुई थी जबकि 2 की मौत 10 अप्रैल को हुई थी।
शाम को आई रिपोर्ट में शहर में 14 नए मरीज मिले
शुक्रवार को कोरोना वायरस से प्राइवेट प्रैक्टिशनर डॉक्टर की मौत हो गई थी। गुरूवार को भी इंदोर में एक निजी चिकित्सक की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई थी। शाम को आई रिपोर्ट में शहर में 14 नए मरीज मिले। इसी के साथ कुल पॉजिटिव की संख्या 249 पर जा पहुंची। यह पूरे प्रदेश में मिले कुल मरीजों का 50 प्रतिशत हे। ब्रह्बाग कॉलोनी निवासी 65 साल के जिस डॉक्टर की मौत हुई है वह जिला आयुष अधिकारी धार रह चुके है। रिटायरमेंट के बाद से ही वह इंदौर में प्रैक्टिस कर रहे थे। ब्रह्मबाग निवासी इस डॉक्टर के क्लीनिक में आसपास के उस क्षेत्र से भी मरीज पहुंचे थे जहां कोरोना वायरस संक्रमित मरीज अधिक संख्या में मिले थे। 2 दिन पहले ही उन्हें एमआरटीबी अस्पताल में भर्ती किया गया इसके पहले किसी प्राइवेट अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *